रायबरेली
रायबरेली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय हो चुका है। पार्टी के उच्चस्तरीय संगठन में इस पर चर्चा हो चुकी है। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रायबरेली में एक बड़ी रैली करने की तैयारी भी चल रही है।
रायबरेली से गांधी परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। यहां से कई सदस्य लोकसभा पहुंच चुके हैं। इंदिरा गांधी इस सीट से दो बार सांसद रहीं, जबकि सोनिया गांधी इस सीट से चार बार संसद पहुंचीं। स्वास्थ्य कारणों के चलते इस बार सोनिया गांधी ने राज्यसभा का रुख कर लिया। वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि अब रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। पार्टी का जिला संगठन और समर्थक प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की मांग करते रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली तक पहुंचे और अपनी बात रखी।
उम्मीदवारी को लेकर स्थिति अब साफ
रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर अब स्थिति लगभग साफ हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। संगठन के उच्च पदाधिकारी ने प्रियंका को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने की बात रखी। सूत्रों का दावा है कि अब पार्टी इसके लिए तैयार हो गई है। बताया जाता है कि 15 अप्रैल के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आएगी और इसमें उनके नाम की घोषणा हो जाएगी।
जिला संगठन ने भी जताई उम्मीद
एचटी मीडिया के खबर के अनुसार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने के लिए बाकायदा प्रस्ताव पास कर भेज चुका है। कार्यकर्ताओं तक को उम्मीद है कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगी।

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद