मुंबई
प्रियंका चोपड़ा के साथ ये सवाल-जवाब के सेशन वीडियो तैयार किया है प्राइम वीडियो इंडिया ने इस वीडियो में दिखाया है कि प्रियंका से सवाल पूछने से पहले उनकी उंगलियों के साथ लाय डिटेक्टर मशीन को कनेक्ट किया जाता है। यानी साफ है कि प्रियंका अगर झूठ बोलेंगी तो मशीन बोल उठेगी। प्रियंका से इस दौरान काफी ऊटपटांग सवाल पूछे गए जिसका जवाब उन्होंने सच-सच दिया है।
प्रियंका से पूछा गया कि उनकी की गई कोई ऐसी फिल्म है जिससे उन्हें नफरत हो? प्रियंका ने कहा, 'मैं ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी लेकिन मैं ये जरूर कह सकती हूं कि वो अनुभव काफी बुरा था। मैं घंटों वहां इंतजार किया करती थी। मेरी लाइन्स का कोई अर्थ ही नहीं निकलता था। मुझे लगातार टीनेज की तरह रखा जा रहा था जो मैं नहीं थी। इसलिए वो काफी मुश्किल था।' प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भी पब्लिक के बीच गैस छोड़ा है।
प्रियंका ने कहा, 'हां, मैंने पब्लिक के बीच ऐसा किया है लेकिन वो साइलेंट और डेडली थे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी से ये कहा कि वो घर से निकल चुकी हैं जबकि वो घर पर ही हों? प्रियंका ने कहा- हां, हर बार, मैं हमेशा रास्ते में होती हूं, कभी मत यकीन करना जब मैं ऐसा कहूं तो।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून