मुंबई
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ सेट पर हादसा हो गया है। वो ऑस्ट्रेलिया में अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें गले पर गहरा कट लग गया। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गईं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जख्म की तस्वीर भी शेयर की, जिसे देख फैंस हैरान-परेशान हो गए।
प्रियंका चोपड़ा पहले भी कई बार शूटिंग के दौरान लगने वाली चोट के निशान दिखा चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके गले पर बहुत गहरा कट लगा है। भगवान का शुक्र है कि ये कट ज्यादा गहरा नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जख्म की जो फोटो शेयर की है, वो वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट
प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में 'द ब्लफ' की शूटिंग कररही थीं। वो इस फिल्म में Karl Urban के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। डायरेक्शन Frank E Flowers का है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' फिल्म है। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल 2' भी है। फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं। वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आने वाली थीं, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं, लेकिन ये फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
फैमिली के लिए बिजी शेड्यूल से निकालती हैं समय
प्रियंका चाहे जितनी बिजी हों, लेकिन वो परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अक्सर वेकेशन की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

More Stories
कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद