प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 को आएंगे असम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 को आएंगे असम

नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह

लोकसभा चुनाव में भाजपा के महाविजय का महत्वपूर्ण आधार बनेगा यह ऐप

गुवाहाटी
 लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेताओं की रैली, रोड शो और जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे। इसके अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 और 8 अप्रैल को असम में जनसभाएं करेंगे।

असम सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पर्यटन आदि मामलों के मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने  मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक पैमाने पर की जा रही हैं। इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे का कार्यक्रम हैं। इस दौरान गृहमंत्री भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ऊपरी असम की डिब्रूगढ़, लखीमपुर, जोरहाट, काजीरंगा, शोणितपुर आदि सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। जबकि, नगांव के साथ ही निचले असम की दरंग-उदालगुड़ी आदि सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। असम में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है।

इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी तथा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवार तथा असम जातीय परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट आदि पार्टियों के उम्मीदवार भी अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह

लोकसभा चुनाव में भाजपा के महाविजय का महत्वपूर्ण आधार बनेगा यह ऐप

लखनऊ
इस बार लोकसभा चुनाव में नमो ऐप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पिछले साल सात दिसम्बर को नमो ऐप का शुभारम्भ किया था। आज नमो ऐप डाउनलोडिंग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से वर्चुवल रैली कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांग रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नमो ऐप का काम देख रहे कुलदीप चहल के अनुसार, देशभर में अब तक ढाई करोड़ से अधिक नमो ऐप डाउनलोड हो चुके हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और उत्तर प्रदेश में नमो ऐप के प्रभारी संजय राय के अनुसार, अकेले उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ नमो ऐप अब तक डाउनलोड हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष हैं साधना सिंह

उत्तर प्रदेश में नमो ऐप डाउनलोड कराने में गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह प्रथम स्थान पर हैं। साधना सिंह ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से अब तक 213255 प्वाइंट बनाए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सत्यजीत शिवाजीराव कदम हैं। शिवाजी ने 153330 प्वाइंट बनाए हैं। लखनऊ के राहुल गुप्ता 110775 प्वाइंट बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र की श्वेता महाला पाटिल चौथे और गुजरात के विधायक प्रवीण घोघारी पांचवें स्थान पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी करते हैं संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से चरणवार रैली कर सीधे भाजपा के बूथ अध्यक्षों से मुखातिब होंगे। तीसरे फेज के चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबांधित कर चुके हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा नमो ऐप पर वर्चुवल रैली का क्रम आगे बढ़ता रहेगा।

ब्रजेश पाठक, नीरज सिंह बन चुके हैं नमो ऐप के ब्रांड एंबेसडर

भाजपा के इस अभियान के दौरान दो करोड़ से ज्यादा लोगों को 'विकसित भारत एंबेसडर' बनाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के नेता ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह नमो ऐप में सबसे सक्रिय और सबसे अव्वल रहे हैं। विगत सप्ताह नमो एप में 50,000 से अधिक नए विकसित भारत एंबेसडर जोड़कर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें एक सर्टिफकेट दिया गया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नमो एप पर नंबर वन पर आ चुके हैं।

 

 

 

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।