नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों का फोकस स्टाइलिश बाथरूम पर है, जबकि हमारा ध्यान हर घर तक नल से जल पहुंचाने पर है।"
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चर्चित टिप्पणी को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "केंद्र से भेजा गया एक रुपया जनता तक सिर्फ पंद्रह पैसे ही पहुंचता है।" पीएम मोदी ने इसे "गजब की हाथ की सफाई" बताते हुए विपक्ष की भ्रष्टाचार नीति पर करारा वार किया।
लोकसभा में दिए गए इस भाषण के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्ष ने पीएम मोदी के इस बयान को चुनावी जुमला बताया, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे विकास की सच्चाई करार दिया।

More Stories
एमपी का ‘देसी फ्रिज’ बना हिट: मालवा-निमाड़ के मटकों की देशभर में बढ़ी डिमांड
महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य, कहीं समर पैकेज, असम में बिहू बोनस; बंगाल में सबसे बड़ा दांव
ग्लोबल ट्रेड को दूसरा बड़ा झटका: होर्मुज के बाद इस समुद्री रास्ते पर संकट, तेल, व्यापार और सप्लाई सिस्टम पर असर