भोपाल
मध्य प्रदेश के लिए गुरुवार सौगातों का दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में लगभग 17 हजार करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को जहां विकास परियोजनाओं की सौगातें दी, वहीं मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में राजधानी के लाल परेड ग्राउंड से राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया है, वह सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं।

More Stories
विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना
वन पर्यटन का करें विस्तार, पर्यटकों के लिये बढ़ाएं सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्रप्रदेश को देंगे बाघ और गौर, बदले में उनसे लेंगे वाइल्ड डॉग्स
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालिकाना हक नहीं तो रजिस्ट्री अमान्य; टैक्स भरने से नहीं मिलेगा स्वामित्व