प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीड बेक लिया
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।

More Stories
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे