मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज 'अटल सेतु' का उद्घाटन किया। नरेंद्र मोदी ने 'अटल सेतु' प्रदर्शनी का दौरा किया। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।
17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL), जिसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी – न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है, का उद्घाटन आज पीएम मोदी ने किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद रहे।

More Stories
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बड़ा फैसला, Air India और AI Express सभी पायलटों का कराएगी साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट
AI ने लिखा कंटेंट अब पकड़ा जाएगा! Anthropic का नया Invisible Watermark ऐसे करेगा टेक्स्ट की पहचान
15 अगस्त से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR से कश्मीर तक हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क