नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रविवार को बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन विश्व भर से नीति निर्माताओं, प्रमुख कारोबारियों और विशेषज्ञों को बी20 भारत आधिकारिक वक्तव्य (बी20 इंडिया कम्यूनिक) पर विचार-विमर्श और चर्चा के लिए एक मंच पर लाया है।
बिजनेस 20 (बी20), वैश्विक कारोबारी समुदाय के साथ आधिकारिक जी20 वार्ता मंच है। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी। बी20, भागीदारों के तौर पर कंपनियों और कारोबारी संगठनों के साथ जी20 में वार्ता समूहों में सबसे प्रमुख है।
बयान के अनुसार, बी20 आर्थिक वृद्धि और विकास में तेजी लाने के लिए कार्य करने योग्य ठोस नीति की सिफारिशें करता है। यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 25 अगस्त से शुरू हुआ है। इसमें करीब 55 देशों से 1,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

More Stories
संकट में भारत का बड़ा कदम, मालदीव को 30 अरब रुपये की मदद प्रदान की मुइज्जु सरकार ने
भारत समेत कई देशों में इंटरनेट पर बड़ा खतरा, क्या तारों पर अटैक करेगा ईरान? रिपोर्ट से मचा हड़कंप
₹10,000 तक हो सकती है पेंशन, सरकार कर रही है विचार, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा