रायपुर
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू के 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के बारे में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस-प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित दिशा-निदेर्शों और मापदण्डो के अनुसार गरिमापूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के शहर में आने-जाने के रास्तों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान विभिन्न दायित्वों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को उपयुक्त पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने को कहा।

More Stories
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई