ढाका
बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 23 फरवरी तक होंगे। देश के चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग (ईसी) के सचिव मोहम्मद जहांगीर आलम ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को एक और कार्यकाल के लिए दोबारा नहीं चुना जाएगा, क्योंकि देश का संविधान अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा की अनुमति देता है, जिसमें प्रत्येक पांच साल का होता है।
हामिद का कार्यकाल 24 अप्रैल को समाप्त होगा।आलम ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

More Stories
नासा का 1100 किलो का टेलीस्कोप धरती की ओर बढ़ा, क्या दुनिया पर मंडरा रहा खतरा?
ताइवान के पास चीन की बड़ी सैन्य हलचल, 24 घंटे में पहुंचे 49 फाइटर जेट
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, एक की मौत