राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत
राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अगवानी
भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को मालवा की धरती उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के सम्मान में रेड कारपेट बिछाया गया। राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मिनिस्टर इन वेटिंग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने की। राष्ट्रपति का स्वागत महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पंड्या, विधायक सतीश मालवीय सहित बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी किया।

More Stories
कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
अपर मुख्य सचिव ने की पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा