रायपुर
राष्ट्रपति का पद सम्हालने के बाद द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही हैं। दो दिन के प्रवास में राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे महंत घासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। इस दौरान उनके सम्मान में श्री हरिचंदन राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन करेंगे।
श्रीमती मुर्मू राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी। और अगले दिन 1 सितंबर को रायपुर से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई की बदली तैनाती; देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी