नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर शुक्रवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
14 अगस्त को बदला गया नाम
14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदल कर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी किया गया था। इससे पहले जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित के एक बैठक में नेहरू स्मारक संग्रहालय करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई थी। अंत में राष्ट्रपति मुर्मू ने भी इसको मंजूरी दे दी है।
पीएम मोदी होंगे अध्यक्ष
केंद्र सरकार ने PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। अब इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल सोसाइटी के सदस्य होंगे। इनके साथ ही, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, प्रह्लाद पटेल, आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे आदी भी इसके सदस्य होंगे।

More Stories
पीएम मोदी का TMC पर हमला: ‘राष्ट्रपति प्रोटोकॉल का उल्लंघन संविधान का अपमान’
अचानक ट्रंप के मंत्री के बदले सुर, भारत पर हाई टैरिफ को पहले सही माना था, अब बोले ये
बंगाल चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेगा 1500