रायपुर.
छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है. आज लगभग 2 हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे हैं.
पुलिस ऐसे लोगों को उठाया है, जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे. पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, UP समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, बाहरी संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
सूरजपुर : जनगणना 2027 – 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण
डॉ. रश्मि कुमार की वापसी से 220 बिस्तर अस्पताल में मातृ सेवाओं को मिली नई मजबूती
गौठान से बदली तस्वीर: धोवाताल बना आत्मनिर्भर मॉडल गांव, पलायन पर लगी रोक