पोलेंड
मोहब्बत की खातिर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर तो फिलहाल मुश्किल में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां सीमा और उनके कथित पति सचिन मीणा से पूछताछ कर रही है। उस प्रेमी जोड़े का साथ रहना फिलहाल तो मुश्किल लग रहा है लेकिन दूसरी ओर पोलैंड की बरबरा पोलाक अब हजारीबाग की बहू बनने की तैयारी कर रही हैं। वह अपने प्रेमी के गांव खुटरा की हरियाली और आबोहवा पर रीझ उठी हैं। लेकिन गांव के चंद लोगों के घूरने की आदत उन्हें पसंद नहीं है। वह कहती है कि आखिर वे भी इंसान हैं। इससे वह परेशान हो गयी है। इसलिए अब वे लोग अपने प्रेमी सदाब मल्लिक और बेटी के साथ घर की छत पर ज्यादा समय व्यतीत कर रही हैं।
बरबरा पोलाक को भायी हजारीबाग की हरियाली
गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद वह कहती है कि हजारीबाग बहुत ही सुंदर शहर है। कनहरी पहाड़ी को देखने के बाद वह कहती हैं कि हजारीबाग बहुत ही सुंदर शहर है। जानकारी मिल रही है कि बरबरा पोलाक और सदाब मल्लिक कार्ट मैरिज करने का मन बना चुके हैं। इसकी सारी तैयारी भी हो चुकी है। एक-दो दिनों के अंदर कोट में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। कोर्ट मैरिज हो जाने के बाद दोनों लोग घूमने गोवा जायेंगे। बताया जाता है कि बरबरा पोलाक पोलैंड में एक कंपनी की 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन हैं। वह इस बार लगाकर दूसरी बार भारत आ चुकी हैं।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्त बाद में प्यार में बदल गई
खुटरा गांव के सदाब मल्लिक जो मुंबई में रहकर आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है उसके साथ विदेशी महिला को वर्ष 2021 में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों में लगातार चैटिंग होती रही और और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 49 साल की बरबरा पोलाक 35 वर्षीय सदाब का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने भारत आने की वीजा अप्लाई किया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे पांच वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिला। बीजा मिलने पर विदेशी महिला भारत पहुंची और सदाब से मिली। इसके बाद वह सदाब के साथ हजारीबाग आयी। कई दिनों तक होटल में रहने के बाद पांच दिन पूर्व वह प्रेमी के साथ खुटरा गांव पहुंची। वह प्रयास कर रही है कि सदाब को पोलैंड का वीजा बनवाए और उसे पोलैंड साथ ले जाए, ताकि वह बेहतर जीवन जी सके।

More Stories
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी