भोपाल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय पहुंचकर सोलहवी विधानसभा के सदस्य के रुप में अपना पंजीयन कराया। उनके अलावा नागेन्द्र सिंह गुढ़, फुंदेलाल मार्को सहित कई अन्य विधायकों ने भी शुक्रवार को पंजीयन कराया। गुरुवार तक कुल 104 विधायक विधानसभा सचिवालय में अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र बताकर पंजीयन करा चुके है।
शुक्रवार को भी सुबह आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने पंजीयन कराया। विधानसभा पहुंचे प्रहलाद पटेल का विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उनका पंजीयन कर परिचय पत्र बनाने की कार्यवाही की गई। उन्हें रेलवे कूपन, विधानसभा नियमावली सहित अन्य साहित्य प्रदान किए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों पर की पुष्प वर्षा, हजारों बच्चों ने प्रदेश के स्कूलों में लिया प्रवेश
प्रीतम कुमार बर्मन बने प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकार जगत में हर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक दिन पूर्व की गई घोषणा का 24 घंटे में हुआ पालन