भोपाल
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम सितंबर के पहले सप्ताह में भोपाल आ रही है। इसके पहले पुलिस मुख्यालय ने लगभग तीन लाख वारंटियों की धर-पकड़ के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें 45 हजार स्थायी वारंटी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में वारंट तामील कराने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम के दौरे को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थायी वारंट वाले आरोपितों में सबसे ज्यादा संख्या ग्वालियर-चंबल संभाग की है। इसके बाद इंदौर संभाग है। यहां आलीराजपुर और झाबुआ में ज्यादा वारंटी हैं। चुनाव आयोग की पूरी बेंच इस माह भोपाल आ रही है। इसमें अपराधों की समीक्षा भी की जाएगी। इस कारण पुलिस अब विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को पकड़ेगी।

More Stories
भोपाल के गोविंदपुरा थाना में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित
आंदोलन की चेतावनी पर फंसे BJP विधायक! CM हाउस में लगी क्लास, विरोध के बाद बदले सुर
डिजिटल पंजीयन में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव