पंजाब
एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एस.ओ.सी. मोहाली द्वारा ए.जी.टी.एफ. और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में शामिल कनाडा आधारित अर्श डल्ला के 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 नवंबर 2024 को अर्श डल्ला के निर्देश पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की भी। दोनों संदिग्ध अपराध करने के बाद पंजाब वापिस आ गए, जहां उन्हें खरड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित टारगेट किलिंग को अंजाम देने से रोक लिया गया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच में सबरीमाला से जुड़े बड़े संवैधानिक सवालों पर सुनवाई
चीन के ‘मनगढ़ंत नाम’ पर भारत का सख्त रुख, भारतीय विदेश मंत्रालय का करारा जवाब
मौसम विभाग का अलर्ट: देश के 11 राज्यों में बारिश-आंधी, कई जगह लू का भी खतरा