टीकमगढ़
1 जुलाई 2024 से नवीन अपराधिक अधिनियम के तीन कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन अपराधिक नियम की जानकारी देते हुए। क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। 14 पुलिस थानो, 9 चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए आयोजित। इसी क्रम मे देरी पुलिस चौकी प्रभारी चन्दन शाक्य ने नए कानून के बारे में क्षेत्रीय एवं ग्राम के लोगो को बताया। और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। देरी पुलिस चौकी प्रभारी ने जन संवाद करते हुए नए कानून के बारे में आमजन से विस्तृत चर्चा की गई। और बताया नए कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावित हो जाएंगे। जागरूकता बैठक में ग्राम एवं क्षेत्र वासियो को नवीन आपराधिक कानून जिसके प्रचार प्रसार के लिए पुलिस द्वारा लोगो को पेम्पलेट बांटे गए।

More Stories
MP में UCC की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज संभालेंगी कमान, 60 दिन में ड्राफ्ट तैयार करेगी कमेटी
खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार; एमपी में भीषण गर्मी, 4 जिलों में लू और 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक के प्रशासक बने