जयपुर
राजस्थान के कोटा में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को पांच साल की बच्ची की कथित तौर पर पिटाई करने और उसकी बांह की हड्डी तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खेड़ा रसूलपुर के सरकारी माध्यमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के पिता की शिकायत पर मोहम्मद सत्तार (शिक्षक) को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जिले के कैथून थाने में दर्ज किया गया है।
क्षेत्राधिकारी (कोटा ग्रामीण) गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि सत्तार ने शनिवार को स्कूल में उनकी बेटी की पिटाई की और उसकी बांह की हड्डी तोड़ दी।
कैथून पुलिस थाने के क्षेत्र निरीक्षक (सीआई) हरलाल मीणा ने कहा कि शिक्षक पर भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म दोषी की सजा घटाई, कहा- कम उम्र और सुधार की संभावना पर किया विचार
ITR Filing Last Date Changed: 31 जुलाई नहीं, जानिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नई आखिरी तारीख
सिक्किम सुरंग हादसा: 10 मजदूरों की मौत, NDRF बोली- अंदर कितने लोग फंसे, अब भी स्पष्ट नहीं