नई दिल्ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ शिक्षा और परीक्षा से सबंधित कई मुद्दों पर बातचीत करने का एक बहुत अच्छा माध्यम बनकर उभरा है। मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा, “कल 29 तारीख को सुबह 11 बजे हम ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी करेगें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ये 7वां संस्करण होगा। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका मैं हमेशा इंतज़ार करता हूँ। इससे मुझे छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है, और मैं उनके परीक्षा सबंधी तनाव को कम करने का भी प्रयास करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले सात वर्षों में, ‘परीक्षा पे चर्चा’ शिक्षा और परीक्षा से सबंधित, कई मुद्दों पर बातचीत करने का एक बहुत अच्छा माध्यम बनकर उभरा है। मुझे ख़ुशी है कि इस बार सवा दो करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है और अपने सुझाव भी दिए हैं। जब हमने पहली बार 2018 में ये कार्यक्रम शुरू किया था तो ये संख्या केवल 22 हजार ही थी।”
उन्होंने कहा “छात्रों को प्रेरित करने के लिए और परीक्षा के तनाव के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए, बहुत से अभिनव प्रयास भी किये गए हैं। मैं आप सभी से, विशेषकर युवाओं से, विद्यार्थियों से आग्रह करूंगा कि वे कल रिकॉर्ड संख्या में शामिल हों। मुझे भी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगेगा।“

More Stories
ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव
Bank Holiday: 22 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी