नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, "उनकी पुण्यतिथि पर, मैं हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देता हूं"।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी। वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री भी बने। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रमुख नेताओं में से थे। 27 मई, 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली।
वह 1947 से 1964 तक 74 साल की उम्र तक पीएम रहे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नेहरू की जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

More Stories
Hormuz LPG Crisis: भारत पर नया ऊर्जा संकट! होर्मुज से आई बुरी खबर, LPG और ईंधन कीमतों पर बढ़ेगा दबाव
Iran-US War: फिर बंद हुआ होर्मुज, समंदर में अमेरिका-ईरान आमने-सामने; UN में भारत का कड़ा संदेश, 3 भारतीय क्रू का मामला गंभीर
जहां कभी था जहांगीर खान का दबदबा, उसी इलाके में हाफ पैंट पहन पुलिस ने निकाली परेड