रीवा
जिले भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में लगातार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। गत दिवस सामाजिक संस्था सुदिशा फाउण्डेशन ने पुलिस विभाग के सहयोग से नौवीं बटालियन में 192 पौधे रोपित किए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी प्रतिभा शर्मा, उप निरीक्षक धीरज द्विवेदी तथा सुदिशा फाउण्डेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव तथा छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय योगदान दिया। इसी तरह सामाजिक संगठन माता का दरबार के सदस्यों ने बंदरिया मुक्ति धाम में फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। पौधरोपण का कार्य जिले में लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सामाजिक संगठन तथा आमजन भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं।

More Stories
आँगन से आसमान तक महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: रहाटकर
वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा
नएसएस के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान