September 25, 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया वृक्षारोपण

अमलाई
 नगर परिषद बरगवां अमलाई के अंतर्गत स्कूली बच्चों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक व समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में  स्वतंत्रता दिवस के दिन अध्यक्ष  व पार्षद गण सभी मिलकर लगभग 75 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, हायर सेकेंडरी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक रामचरित्र मिश्रा सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।