इंदौर
रतलाम के बाद अब इंदौर के शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने का मामला सामने आया है। इंदौर के आजाद इलाके में बुधवार सुबह शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने के बाद तनाव फैल गया। मंदिर की सफाई करवाई जा रही है।
घटना बुधवार सुबह की है। इंदौर के आजाद इलाके में शवि मंदिर में सुबह पहुंचे लोगों को मंदिर में मवेशी के कटे अंग नजर आए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टीआई के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
हालांकि बाद में पुलिस ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि मांस के टुकड़े श्वान लेकर आया था। इसमें किसी प्रकार की शरारत नहीं है। सीसीटीवी वीडियो में तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो भी वायल हो रहा है जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। टीआई नीरज का कहना है कि ये सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। श्वान वहां शव के टुकड़े लेकर आया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं।
हालांकि, टीआई नीरज मेड़ा का कहना है कि वायरल किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। कुत्ते ने किसी शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां खा रहे होंगे। किसी व्यक्ति के द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है।
शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले।
शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले।
बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।
बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।

More Stories
वन पर्यटन का करें विस्तार, पर्यटकों के लिये बढ़ाएं सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्रप्रदेश को देंगे बाघ और गौर, बदले में उनसे लेंगे वाइल्ड डॉग्स
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालिकाना हक नहीं तो रजिस्ट्री अमान्य; टैक्स भरने से नहीं मिलेगा स्वामित्व
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित