नई दिल्ली.
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी जबरदस्त तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.27 प्रतिशत उबलकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड तेजी लेकर 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर………………………….पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62
मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27
चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33
कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

More Stories
Apple फिर बढ़ा सकता है कीमतें! नए iPhone लॉन्च के साथ यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका
Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, ₹1.41 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, खरीदारी से पहले देखें ताजा रेट
Stock Market Crash: दमदार नतीजों के बावजूद बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, खुलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी