नई दिल्ली
फिनटेक कंपनी परफियोस निजी इक्विटी निवेशक केदारा कैपिटल से 22.9 करोड़ डॉलर (लगभग 1,900 करोड़ रुपये) जुटाएगी।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, केदारा कैपिटल बिजनेस-टू-बिजनेस सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस प्रदाता परफियोस में निवेश करेगी। यह इस साल किसी भारतीय बी2बी सास कंपनी में सबसे बड़े निवेशों में से एक है।
परफियोस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सब्यसाची गोस्वामी ने कहा कि इस निवेश से कंपनी को अपने भागीदारों के डिजिटल बदलाव को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे वित्तीय समावेशन को बल मिलेगा और दुनिया भर में लाखों लोगों की वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मुमकिन हो पाएगी।
केदारा कैपिटल के संस्थापक एवं प्रबंध भागीदार निशांत शर्मा ने कहा कि परफियोस के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
वर्ष 2008 में स्थापित परफियोस एक वैश्विक बी2बी सास कंपनी है, जो 18 देशों में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं तथा बीमा उद्योग से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

More Stories
GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?
KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद