मुंबई
देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है। 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वहीं, मासून रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है।
दिल्ली में कब तक आ सकता है मानसून?
मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। अधिकारी ने आगे बताया कि पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी थी। हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं है और दो दिनों के दौरान जो वर्षा हुई है उसमें कमी आएगी।
इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में हीटवेव चलेगी। यहां तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
आंध्र सरकार ने AMCA स्टेल्थ फाइटर जेट के लिए 600 एकड़ जमीन दी मंजूरी
बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त, असम में तीसरी बार सत्ता और केरल में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन
भाजपा ने जताई आशंका, TMC कर सकती है नतीजे मानने से इनकार; चुनाव आयोग भी तैयार