खजुराहो
खजुराहो थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिस में आगामी त्यौहार ईद तथा होली के त्यौहार में शांतिपूर्वक मिलजुलकर भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई ।
बैठक के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अपने- अपने सुझाव भी दिए जिसमें महत्वपूर्ण रूप से नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों में पुलिस की गश्ती बढ़ाने एवं जहां होलीका दहन किया जाना है उसकी जानकारी सहित उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को होने वाली नमाज का समय इत्यादि के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान की, सभी समुदाय के लोगों ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से कहा कि खजुराहो में हमेशा शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ ही त्यौहार मनाए जाते हैं और आगामी त्योहारों में भी वही भाईचारा कायम रहेगा ।
इस अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू) अवस्थी, तहसीलदार धीरज गौतम तथा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन