रायपुर
छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के संरक्षक और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के प्रांतीय संरक्षक नंद किशोर शुक्ला ने आज भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति से मिलकर छत्तीसगढ़ की मातृभाषाओं से संबंधित विभिन्न उपयोगी सुझाव दिया। समिति ने श्री शुक्ला की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन सुझावों को यथा संभव घोषणा पत्र में शामिल करने की बात की।
समिति ने श्री शुक्ला द्वारा मातृभाषाओं के विकास एवं प्रचार-प्रसार हेतु लगातार दिये जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए श्री शुक्ला का अभिनंदन भी किया। इस अवसर घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक द्वय अमर अग्रवाल और शिवरतन शर्मा, सदस्य चंद्रशेखर साहू, पंकज झा समेत पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
छत्तीसगढ़ में महानदी पर बनेगा ₹63 करोड़ का पुल, शिवरीनारायण के लोगों को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में डाक सेवाओं का विस्तार, 4 नए डाक संभाग और 5 उप संभाग गठित