इंदौर
इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सब्स्टीट्यूट कैंडिडेट मोतीसिंह पटेल का नामांकन स्वीकार नहीं करने पर पार्टी फिर हाईकोर्ट पहुंच गई है। उसने इंदौर हाईकोर्ट की एकलपीठ के याचिका खारिज करने के फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी है। सुनवाई 3 मई को होगी। अपीलकर्ता और चुनाव आयोग दोनों का पक्ष सुना जाएगा।
कांग्रेस के वैकल्पिक प्रत्याशी मोती सिंह पटेल ने फिर न्यायालय की शरण है। हाई कोर्ट की युगलपीठ शुक्रवार को इस प्रकरण की सुनवाई करेगी। मोती सिंह पटेल ने हाई कोर्ट में रिट अपील दायर करते हुए युगलपीठ के समक्ष एकलपीठ के निर्णय को चुनौती दी है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार मोतीसिंह पटेल की याचिका खारिज कर दी थी। अब इस मामले में 3 मई को सुनवाई की जाएगी। इसमें अपीलकर्ता पटेल के साथ ही चुनाव आयोग का पक्ष भी सुना जाएगा।
कांग्रेस के फॉर्म बी में अक्षय कांति बम के साथ वैकल्पिक उम्मीदवार के रूप में मोतीसिंह पटेल का नाम दिया गया था। जांच के दौरान पटेल का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद अक्षय बम ने भी अपना नाम वापस ले लिया था। अक्षय ने उसी दिन भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस अब मोतीसिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट