बलरामपुर/रायपुर.
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी (40) का अधजला शव बुधवार रात नौ बजे के करीब सिंदूरी नदी के पास सोनहरा जंगल से बरामद हुआ। मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, मनीष सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे, जिनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
जानकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी अपनी बाइक से 5 फरवरी की शाम को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। दूसरे दिन भी शाम तक घर नहीं आने के बाद परिजनों ने बलरामपुर कोतवाली थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन एवं पुलिस खोजबीन कर ही रही थी, इस बीच सूचना मिली कि सिंदूरी नदी के पास एक अधजला शव मिला है। मौक पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने शव की शिनाख्त धर्मेंद्र केशरी के रूप में की।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड की टीम औक एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर बहुत ही सूक्ष्मता से से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र शाम को अपनी दुकान में सब्जी पहुंचाकर निकाला था, जिसके बाद दुकान में ग्राहक आने के बाद उसके 10 वर्षीय पुत्र के द्वारा फोन भी किया गया कि पापा जल्दी आइए दुकान में ग्राहक हैं। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं, उसी दिन सात बजे के करीब धर्मेंद्र के द्वारा एक पेट्रोल पंप में तेल भी भरवाया गया था। युवा व्यवसायी की मौत की खबर नगर में शोक की लहर है।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली