भोपाल
राजधानी भोपाल में एक फिर चड्डी–बनियान गैंग सक्रिय हो गया है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। जिसका एक ताजा मामला रूबी भगवान एस्टेट कॉलोनी से सामने आया है, जहां गैंग द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में करीब आधा दर्जन सदस्य कैप्चर हुए हैं। जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि गैंग के सदस्य ने इस काम को बिना चप्पल और जूते के अंजाम दिया है ताकि कदमों की आवाज ना आए। जिनके पास हथियार भी था। फिलहाल, कोलार पुलिस थाने में रहवासियों ने मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट