पांढुर्णा
नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर बाद ट्रेन की पैंट्री कार से यात्रियों ने धुआं और लपटें उठती देखीं। इस समय ट्रेन नागपुर के लिए आगे बढ़ रही थी।
ट्रेन 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए चली है। भोपाल होते हुए 19 अगस्त की सुबह 10 बजे पांढुरना रेलवे स्टेशन से गुजरी। 1 किलोमीटर बाद गायत्री फाटक पर इसे रोका गया। अफरा-तफरी के बीच यात्री नीचे उतरे। रेलवे के अधिकारियों को खबर की गई। आधे घंटे बाद आग को बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय सुबह 7.10 बजे है। पहले दिन की शाम 4 बजे नई दिल्ली से चलकर यह दूसरे दिन की शाम 5 बजे हैदराबाद पहुंचती है। फिलहाल ट्रेन 4 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।