उज्जैन
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बहुमंजिला बागड़िया टावर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के बीच अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया है।
राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी
दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के साथ ही इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इलाके में भारी धुआं फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।

More Stories
गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना
स्वामित्व योजना से उनीदा के हर पात्र परिवार को मिला संपत्ति अधिकार
उज्जैन में सदाबल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी लाइन के 5 टावर होंगे शिफ्ट : ऊर्जा मंत्रीतोमर