पुणे.
बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में भारत को शुरू में ही करारा झटका लगा जब अपना पहला ओवर डालते समय हरफनमौला हार्दिक पंड्या टखना मुड़ने के बाद मैदान से बाहर चले गए। यह घटना नौवे ओवर की तीसरी गेंद की है जब बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास का स्ट्रेट ड्राइव रोकने के प्रयास में पंड्या को टखने में चोट लगी।
पंड्या को असहज महसूस हो रहा था और दाहिने टखने पर पट्टी बांधने के बाद वह उठे तो भी लड़खड़ाकर चल रहे थे। उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और उनकी जगह फील्डिंग के लिये सूर्यकुमार यादव उतरे। पंड्या का अधूरा ओवर विराट कोहली ने पूरा किया जिसे देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पुष्टि की कि पंड्या बाकी मैच के लिये मैदान पर नहीं उतरेंगे। इसके कुछ देर बाद बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट में कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या की चोट की समीक्षा की जा रही है।उन्हें स्कैन के लिये ले जाया जायेगा।''

More Stories
अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भारत की 1-0 से बढ़त, गिल का बड़ा बयान
पर ओवर में श्रीलंका-ए से हारा इंडिया-ए, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से तीखी बहस
इंग्लैंड दौरे के लिए इस हफ्ते चुनी जाएगी टीम इंडिया, विराट और हार्दिक पर रहेंगी सबकी नजरें