हैदराबाद
तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार को 24 वर्षीय फैज मोहम्मद नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में 2022 से अवैध रूप से रह रहा था। शहर के किशन बाग से उसे गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साउथ जोन पी साई चैतन्य ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगल जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि फैज बिना वैध वीजा के नेपाल सीमा से भारत में दाखिल हुआ था और यहां किशन बाग इलाके में अपनी पत्नी के घर पर अवैध रूप से रह रहा था।
ससुरालवालों ने भारतीय आईडी प्रूफ दिलाने का किया था वादा
उसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उसके ससुराल वालों ने उसे भारत में रहने के लिए आईडी प्रूफ दिलाने का वादा किया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बेटे से मिलने के लिए हैदराबाद आया था। फैज के खिलाफ आइपीसी और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित बनाए गए व्यक्ति के ससुराल वाले फरार हैं।
साल 2022 में हैदराबाद आया था फैज
2018 में फैज एक कपड़े की कंपनी में काम करने के लिए यूएई गया था। एक साल बाद वह हैदराबाद की एक 29 वर्षीय महिला से मिला और उसे वहां नौकरी दिलाने में मदद की। पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपित ने उससे शादी कर ली और दंपति को एक बेटे का जन्म हुआ। बाद में महिला अगस्त 2022 में हैदराबाद वापस आ गई और शहर के किशन बाग में रह रही थी।

More Stories
पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से चीन की बढ़ेगी टेंशन, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने
किश्तवाड़ के जंगल में मिले लापता दो SPOs के शव, आतंकियों ने गोलियों से भूना
चीन सीमा के पास गरजेंगे राफेल-सुखोई-मिराज और तेजस, वायुसेना का बड़ा अभ्यास