नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया. जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई. लेकिन इसके 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन हुआ है. जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है.
जानकारी के अनुसार, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है. वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है. पाकिस्तान ने जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

More Stories
अर्धकुंभ 2027 और महाकुंभ 2028 में बिना पहचान पत्र के साधु संतों को नहीं मिलेगा प्रवेश, अखाड़ा परिषद का बड़ा निर्णय
डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस ID को ब्लॉक करेगा वॉट्सऐप, केंद्र सरकार सख्त
ना वीजा, ना भारी फीस: जब मन हुआ तो भूटान चले गए, जयगांव के लोगों की है अद्भुत लाइफ