बड़वानी
जिले मे 28 फरवरी से भगोरिया हाट लगना शुरु हो चुके है। फागुन माह मे यह हाट होलिका दहन के एक सप्ताह पहले से धुरंडी के एक दिन पहले तक यह हाट बाजार लगते है, जिसमे आदिवासी समुदाय के लोग मुख्य रूप से इन भागोरिया बाजारों का लुफ्त उठाते है जिसमे वे अपने पारंपरिक तौर तरीके से सज धजकर हॉट मे आते है और आनंद लेते है।
इसी कड़ी मे पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा ग्राम मेणीमाता के भगेरिया हाट मे प्रर्दशनी लगाई गई जिसमे हाट मे आने वाले व्यक्तियो को लैंगिक समानता, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अधिकार, घरेलू हिंसा,पोषण आदि के बारे मे बताया गया।
मेणीमाता भोगोरिया बाजार मे लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने भी हिस्सा लिया और भगोरिया हाट का आनंद लिया, उन्होंने पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी ली और उन्हें सराहा साथ ही शुभकामनाए दी।
पहल संस्था बड़वानी जिले में लैंगिक समानता, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा समिति, शाला प्रबंधन समिति, स्वास्थ तदर्ध समिति, किसान बैठक, शिक्षा,पोषण आदि मुद्दों पर कार्य कर रही है।

More Stories
BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई, बोले- अब सिंहस्थ के कामों में करूंगा सहयोग
MP में टीचरों के लिए नया नियम: 2 साल में पास करनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नहीं तो जाएगी नौकरी
क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1400 KM का सफर करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स