भोपाल
बारिश-आंधी थमने और उत्तरी हवा चलने से मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। सोमवार सुबह तेज ठंड रही। प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां दिन-रात के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को कई शहरों में घना कोहरा रहा।
जिले में रात का पारा तेजी से गिर रहा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद दिन व रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान रात का पारा 10 डिग्री के नीचे जा सकता है। सर्द रातें जिले में ठिठुरन बढ़ाएंगी। उत्तरी सर्द हवाओं के जिले में आने से ठंडी बढ़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे आने की संभावना जताई जा रही है।
पशुपालक को सतर्क रहने की सलाह
ठिठुरन बढ़ाने वाली ठंड में पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पशुओं को बाहर न बांधे, विशेष रूप से संरक्षित और सुरक्षित मवेशी शेड में रखें। पशुशाला व मुर्गी घर की खिड़की व दरवाजे को बंद करके रखें तथा टाट या बोरे से ढंक दे। रात के समय पशुओं को सूखा चारा आहार के रूप में दें।

More Stories
MP में UCC की पहल तेज, जिलों में जनसुनवाई और दिल्ली में समिति बैठक; आदिवासी प्रावधानों पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को नरसिंहपुर में 1835 करोड़ की राशि का अंतरण करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव