हमारा जीवन वनों से ही संभव है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण और पौधे रोपने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से किया आह्वान
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है, प्रदेश की वनभूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है, यह शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के सामान है। यह असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को 'विश्व वानिकी दिवस' पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।

More Stories
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल