लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल देकर
किया गया आमंत्रित
रीवा
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र बहनों की सूची का वाचन करने व प्रमाण पत्र बांटने के लिये जिले भर में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। विशेष ग्राम सभा में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। इसके साथ ही 10 जून को आयोजित होने वाले लाडली बहना उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिये महिलाओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया।
साथ ही लाडली बहना योजना की जानकारी दी गई व उपस्थित ग्रामीणों को लाडली बहना सेना के दायित्व के बारे में भी बताया गया।
दीवार लेखन, रंगोली, नुक्कड नाटक व गीत एवं भजन आदि के माध्यम से लाडली बहना योजना व उत्सव की जानकारी दी गई। नईगढ़ी विकासखण्ड के अकौरी, हनुमना में पटेहरा, भनिगवां, गोविंदगढ़ के सेमरिया एवं जवा सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर लाडली बहना योजना की जानकारी दी गई।

More Stories
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ भव्य होलिका दहन, गौ-काष्ठ का हुआ उपयोग
Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल
9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो देख चकराया पुलिस का माथा