Oppo Find N3 Flip लॉन्च के लिए तैयार, जाने

ओप्पो का नया फ्लिप फोन लॉन्च को तैयार है। इसे 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड N3 फ्लिप की डिजाइन और कैमरा डिटेल लॉन्च से पहले लीक हो गई है। Oppo Find N3 Flip फ्लिप फोन कैटेगरी में गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसकी टक्कर सैमसंग गैलेक्सी एन3 फ्लिप से मानी जा रही है।

फोन के रियर में गोरिल्ला ग्लास विक्टस कवर बैक दिया जा सकता है। इसमें डायमंड हाइलाइट ब्लेड डिजाइन दी गई है। यह एक पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। इसका वजन 198 ग्राम होगा। इसकी थिकनसे 7.79mm होगी। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मेन डिस्प्ले 6.8 इंच की होगी। इसमें एयरक्रॉफ्ट ग्रेड हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी ड्यूरैबिलिटी को बढ़ाएगा। मतलब फोन गिरने पर जल्द टूटेगा नहीं.

अलर्ट स्लाइडर

फोन में पहली बार अलर्ट स्लाइडर दिया जा रहा है। इससे यूजर्स अलग-अलग अलर्ट मोड को कस्टमाइज कर पाएंगे। फोन की कवर स्क्रीन 3.26 इंच की होगी। इसमें 40 ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। कवर स्क्रीन में जीमेल, उबर, गूगल मैप और यूट्यब का इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही यूजर्स ईमेल का रिप्लाई दे पाएंगे। इसके अलावा म्यूजिक को कंट्रोल कर पाएंगे।

ट्रिपल रियर कैमरा

यह इंडस्ट्री का पहला ट्रिपल रियर कैमरा वाला फ्लिप फोन होगा। प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा 32MP टेलीफोटो पोर्टेट कैमरा और 48MP वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 32MP पंच होल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फोन MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 12GB रैम के साथ आएगा। फोन 4300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसे 44W फास्ट चार्जर से चार्ज कर पाएंगे।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।