कोलकाता
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे के करीब ओंडा स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। एक मालगाड़ी का चालक घायल हो गया है। सूत्रों का कहना है कि एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दिया।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही मालगाड़ियों में कोई सामान नहीं लदा था। हादसे के आद्रा मंडल में ट्रेन रूट प्रभावित है और यातायात रुक गया है। रेलवे के अधिकारी जल्द ही रूट को रीस्टोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह रेलवे डिविजन पश्चिम बंगाल के चार जिलों में सेवाएं देता है। पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान के रूट इस डिवीजन से संचालित होते हैं।

More Stories
मुंबई-दुबई फ्लाइट को मिला मिसाइल अलर्ट, मची अफरा-तफरी; तुरंत उठाया गया बड़ा कदम
पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान – 21वीं सदी का तीसरा दशक बनेगा उत्तराखंड का दशक
राजौरी में PIA लिखा विमाननुमा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जारी किया अलर्ट