भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर कहा कि लक्षण होने पर तुरंत जाँच करायें एवं बीमारी का नियमित उपचार लें। सरकार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित रोगियों को दिव्यांगता संबंधित सभी सुविधाएँ दे रही है। सरकार सिकल सेल एनीमिया की जाँच और उपचार सहित शोध पर भी ध्यान दे रही है, जिससे इसके बचाव एवं उपचार को और आसान बनाया जा सके। पीड़ितों तक उपचार सुविधाएँ पहुँचाने के लिये भी प्रयास किये जा रहे है।
मंत्री श्रीमती उईके ने मंडला में सिकल सेल एनीमिया पीड़ित बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किये, जिससे इन्हें दिव्यांगता संबंधी छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने सिकल सेल जागरूकता पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री श्रीमती उइके ने सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण भी किया।

More Stories
एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान
SC कोटे से प्रोफेसर बने, सत्यापन में जाति प्रमाण पत्र फर्जी निकला; सागर यूनिवर्सिटी के डीन निलंबित
ब्रिक्स देश साझी संस्कृति, शांति और पारस्परिक सम्मान के सूत्र से बंधे हैं: केंद्रीय मंत्री शेखावत