रायपुर
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस दौरान मठ मंदिर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।

More Stories
CG में विश्व पोलियो दिवस पर कल जागरूकता रैली, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करेगा ‘लईका चिन्हारी’ ऐप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना