भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश राधा स्वामी सत्संग ब्यास संगठन के पदाधिकारियों ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पदाधिकारियों ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा स्थित सत्संग घर में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाले वार्षिक सत्संग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्षिक सत्संग कार्यक्रम में पधार रहे बाबा श्री गुरू गुरविंदर सिंह राज्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को राधास्वामी सत्संग के प्रदेश के क्षेत्र समन्वयक श्री राजीव शर्मा, क्षेत्र सचिव श्री एस.सी. दवे, श्री जगदीश बसंतानी तथा श्री राकेश ग्रोवर ने राधास्वामी सत्संग के विचार पर केंद्रित पुस्तक "आत्मज्ञान" भेंट की।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी