भोपाल
प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर न केवल स्थानीय विधानसभाओं में हो रहा है, बल्कि इस चुनाव की हलचल विदेशों में भी नजर आ रही है। भाजपा विदेश विभाग की टीम भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए विदेशों में भी रैली और रोड शो कर रही है। हाल ही में यूके, अमेरिका और जर्मनी में इलेक्शन रैली का आयोजन किया गया।
यूके में रैली लंदन के द अर्थ रेस्टोरेंट में आयोजित हुई, जिसमें 300 से अधिक एनआरआई ने मिलकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जर्मनी के डसेलडॉर्फ में चुनावी रैली कर एनआरआई के समूह ने भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु अपील की। इसी प्रकार यूएसए में वाहन रैली का आयोजन ह्युस्टन टेक्सस के स्मार्ट फाइनेंसियल सेंटर पर किया गया। इसमें ह्युस्टन और आसपास के कई क्षेत्रों के एनआरआई ने शामिल होकर मध्यप्रदेश में डबल इंजन सरकार के पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया।
विधानसभा चुनाव के पिछले पांच दिनों से तीन सौ ज्यादा एनआरआई भी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इन लोगों ने पिछले पांच दिनों में प्रदेश के तीन लाख लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। भाजपा ने लगभग 21 देश के सैकड़ों अप्रवासीय भारतीयों से संपर्क साधा है, जहां उन्होंने अप्रवासीय भारतीयों से भारत में रह रहे अपने परिचितों और मित्रों को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल ग्वालियर और जबलपुर जैसे जिलों में चुनाव प्रचार के लिए इसका सहारा लिया है। वहीं कुछ एनआरआई को भारत बुलाकर भी प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। भारत आकर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने वाले एनआरआई संख्या 50 से 100 बताई जा रही है।
कांग्रेस ने कहा भाजपा की खस्ता हाल का द्योतक
वहीं कांग्रेस ने एनआरआई के जरिए वोटर्स को रिछाने के भाजपा के अभियान को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश में खस्ता हाल का यह द्योतक है। भाजपा के सभी दिग्गज नेता प्रचार कर रहे हैं, जब जनता उनके प्रचार से भी यही जता रही है कि भाजपा को वे वोट नहीं देंगे तो एनआरआई को प्रचार के लिए विदेशों से बुलाया गया है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर