भोपाल
भोपाल के अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे के साथ अब सेमरा साईंराम कॉलोनी में भी शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। यहां बुधवार सुबह 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके।
रहवासियों का कहना है कि अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। ऐसे में हर रोज रहवासी परेशान हो रहे हैं। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए।
कलाली बंद कराने के लिए स्कूल बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर गई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली भी निकाली और दुकान के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोठिया ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान है। यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं। बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं। इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन